Last Updated: Friday, July 20, 2012, 21:23
नई दिल्ली: गत वर्ष भारतीय हॉकी टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह नहीं मिली थी लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने इसमें हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या बढ़ाते हुए इस साल के लिए उसे स्थान प्रदान किया है। एफआईएच ने खेलने वाले देशों की संख्या छह से आठ कर दी है। इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन मेलबर्न में 1-9 दिसम्बर तक होना है। यहा 2009 में भी इसका आयोजन हो चुका है।
भारत के अलावा इस साल चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड हिस्सा लेंगे। बाकी की दो टीमों का फैसला बाद में होगा।
भारत ने अंतिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी में 2005 में खेला था। उसने चेन्नई में अपनी मेजबानी में पांचवां स्थान हासिल किया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 20, 2012, 21:23