भारत ने एशियाई इंडोर खेलों में कबड्डी के स्वर्ण जीते

भारत ने एशियाई इंडोर खेलों में कबड्डी के स्वर्ण जीते

नई दिल्ली : भारत की पुरूष और महिला कबड्डी टीमों ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे चौथे एशियाई इंडोर खेलों में आज स्वर्ण पदक जीते। भारत के दल प्रमुख रवि कपूर से मिली सूचना के मुताबिक भारत अब तक दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीत चुका है।

कमल चावला, ब्रिजेश दमानी और आदित्य स्नेहल मेहता की पुरूष स्नूकर टीम ने उप विजेता रहते हुए रजत पदक जीता जबकि देश को दूसरा रजत पदक हरबंस कौर ने महिलाओं की मुआए थाई प्रतियोगिता के 60 किग्रा वर्ग में दिलाया। चित्रा महिमा राजन ने कांस्य पदक जीता।

भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने इन खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की और उम्मीद जताई कि वे अधिक से अधिक पदक जीतकर लौटेंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 3, 2013, 23:43

comments powered by Disqus