भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता रजत पदक--India win silver in Archery World Cup

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता रजत पदक

भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता रजत पदककोलकाता : रजत चौहान और मंजुदा साय को कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में एक अंक से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने तुर्की के अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में रजत पदक जीता।

यहां मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जोड़ी तीसरे सेट के बाद सर्जियो पागनी और मार्सेला टोनियोली की इटली की विश्व चैम्पियन जोड़ी के खिलाफ 112-111 से आगे चल रही थी। भारतीय जोड़ी को हालांकि इसके बावजूद 149-150 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत ने कंपाउंड वर्ग में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है और उसका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ओगडेन विश्व कप 2011 (तीसरा चरण) में रजत पदक था जो मंजुदा, गगनदीप कौर और झानू हंसदा ने महिला टीम स्पर्धा में जीता था।

मंजुदा का यह विश्व कप में दूसरा रजत पदक है जबकि कंपाउंड टीम वर्ग की मिश्रित टीम स्पर्धा में यह भारत का पहला रजत पदक है। इससे पहले भारत के रिकर्व तीरंदाज क्वार्टर फाइनल से पहले ही हार गए। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 15, 2013, 21:07

comments powered by Disqus