भारतीय टीम की कप्तानी के लिए धोनी सर्वश्रेष्ठ : लक्ष्मण

भारतीय टीम की कप्तानी के लिए धोनी सर्वश्रेष्ठ : लक्ष्मण

भारतीय टीम की कप्तानी के लिए धोनी सर्वश्रेष्ठ : लक्ष्मणहैदराबाद : पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी से कथित रूप से तनावपूर्ण रिश्ते होने की अटकलों को विराम देते हुए आज कहा कि झारखंड का यह खिलाड़ी भारतीय टीम की अगुवाई के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति है।

लक्ष्मण ने यहां ‘क्रिकइंफो’ की नई किताब ‘टाकिंग क्रिकेट’ के लांचिंग के मौके पर कहा, ‘धोनी शानदार खिलाड़ी है और मेरा मानना है कि वह भारतीय टीम की अगुवाई के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति है।’ उन्होंने पिछले साल खड़े हुए विवाद को भी साफ किया। उन्होंने पिछले साल अपने घर पर रात्रि भोज रखा था, जिसमें धोनी का नाम निमंत्रण सूची में शामिल नहीं था, इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

लक्ष्मण ने कहा, ‘मैं नहीं जानता था कि मेरे घर पर रात्रिभोज देश में चर्चा का विषय बन जाएगा। मीडिया में इस संबंध में आयी रिपोर्ट पढ़ना सचमुच परेशान करने वाला था।’ इस हैदराबादी ने दोबारा दोहराया कि पिछले साल अगस्त में उनके संन्यास का समय बिलकुल सही था।

उन्होंने कहा, ‘शुरू में मेरा लक्ष्य आस्ट्रेलिया को आस्ट्रेलिया में हराना और फिर संन्यास लेना था, लेकिन दुर्भाग्य से श्रृंखला काफी खराब रही। लेकिन संन्यास की बात छह महीने से मेरे दिमाग में चल रही थी।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, March 1, 2013, 22:15

comments powered by Disqus