महिला पहलवान गीता को ओलंपिक का टिकट - Zee News हिंदी

महिला पहलवान गीता को ओलंपिक का टिकट

अस्ताना (कजाकिस्तान) : महिला पहलवान गीता ने रविवार को उस समय इतिहास रच दिया जब उन्होंने लंदन ओलम्पिक का टिकट पक्का कर लिया। ओलम्पिक के लिए क्वोलीफाई करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

 

एशियन क्वोलीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में गीता ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह मुकाम हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण कोरिया की पहलवान जी यून को पराजित किया।

 

भारतीय कुश्ती संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक 63 किलोग्राम वर्ग में भारत की महिला पहलवान अनिता को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वह लंदन ओलम्पिक के लिए क्वोलीफाई नहीं कर सकीं।

 

ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर गीता ने इतिहास रचा था। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णपदक जीतने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान हैं।  (एजेंसी)

First Published: Monday, April 2, 2012, 00:22

comments powered by Disqus