महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जवाब नहीं: दिनेश रामदीन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जवाब नहीं: दिनेश रामदीन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जवाब नहीं: दिनेश रामदीनरांची : त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कप्तान दिनेश रामदीन ने आज यहां महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें बेजोड़ कप्तान करार दिया। अपनी टीम के विकेटकीपर कप्तान रामदीन ने कहा, कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपर के रूप में वह सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ताओं में से एक हैं। ये तीनों भूमिकाएं निभाना बहुत मुश्किल काम है। चैंपियन्स लीग टी20 खेलने के लिये यहां पहुंचे रामदीन ने कहा, उनकी अगुवाई में उनकी टीमों ने विश्व कप, चैंपियन्स लीग और आईपीएल जीता। वह बेजोड़ कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि यह रवि रामपाल, डेरेन ब्रावो और स्वयं उनके लिये बड़ा टूर्नामेंट है। रामदीन ने कहा, हम यहां अच्छा प्रदर्शन करने के लिये आये हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 18, 2013, 20:32

comments powered by Disqus