माकन ने कलमाडी पर कोर्ट के फैसले को सराहा

माकन ने कलमाडी पर कोर्ट के फैसले को सराहा

माकन ने कलमाडी पर कोर्ट के फैसले को सराहानई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजय माकन ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा लंदन ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने की अनुमति न दिए जाने की सराहना की। अदालत का फैसला आने के बाद माकन ने ट्वीट किया कि उच्च न्यायालय ने कलमाडी को लंदन ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में जाने की अनुमति नहीं दी है। गुड वर्क राहुल मेहरा।

अदालत से कलमाडी को लंदन जाने की अनुमति मिल गई है, लेकिन वह 27 जुलाई को वहां शुरू हो रहे ओलम्पिक 2012 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

कलमाडी पर वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के सम्बंध में भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। वह इस समय जमानत पर बाहर हैं।

इससे पहले माकन और कलमाडी के बीच इस मुद्दे पर कई दिनों तक शब्दवाण चले थे। माकन ने कहा था कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कलमाडी को तब तक लंदन ओलम्पिक में नहीं जाना चाहिए था जब तक वह दोषमुक्त नहीं हो जाते। इसके जवाब में कलमाडी ने कहा था कि उनके ऊपर लगे कोई भी आरोप साबित नहीं हो सके हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 26, 2012, 09:51

comments powered by Disqus