Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:45

रियो डी जेनेरियो: विश्व और ओलम्पिक फर्राटा धावक चैम्पियन जमैका के उसैन बोल्ट ने कहा है कि वह 2016 के रियो ओलम्पिक खेलों के बाद भी दौड़ना जारी रखेंगे। छह बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता बोल्ट ने इस महीने की शुरुआत में हालांकि कहा था कि रियो ओलम्पिक उनके करियर का अंजाम होगा।
अब हालांकि 27 साल के बोल्ट ने कहा है कि रियो ओलम्पिक के समय पर 31 साल के हो जाएंगे और इस उम्र में वह दौड़ते रहने की सम्भावना से इंकार नहीं कर सकते। बोल्ट ने कहा कि मैं निश्चित तौर पर इस सम्भावना को ध्यान मे रखूंगा। मुजे अपने प्रशंसकों को भी देखना है। यह देखना होगा कि वे क्या चाहते हैं। साथ ही साथ मुझे अपने प्रायोजकों का भी ध्यान रखना होगा।
बोल्ट ने लंदन और बीजिंग ओलम्पिक खेलों में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता था। इस साल उनहोंने मास्को में 100 और 200 मीटर स्पर्धाओं का भी स्वर्ण हासिल किया। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 20, 2013, 09:45