Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 20:36
नई दिल्ली : इंग्लिश प्रीमियर लीग की चोटी की टीम मैनचेस्टर यूनाईटेड की पहचान दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबाल क्लब के रूप में हुई है। एक प्रमुख मार्केटिंग रिसर्च कंपनी कंतार के सर्वे में यह तथ्य सामने आया।
सबसे बड़े वैश्विक फुटबाल फालोअर सर्वे के मुताबिक 19 बार के चैंपियन मैनचेस्टर यूनाईटेड के दुनिया भर में 65 करोड़ 90 लाख फालोअर हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक सर्वे में 39 देशों के 54000 लोगों से उनके विचार लिए गए।
सर्वे में फुटबाल को दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल भी पाया गया। इस खेल के दुनियाभर में एक अरब 60 करोड़ फालोअर हैं। इससे पहले हाल में किए फीफा के सर्वे में भी फुटबाल को सबसे लोकप्रिय खेल माना गया था और उसने भी इस खेल को चाहने वालों की लगभग यही संख्या बताई थी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 29, 2012, 20:36