रणजी क्वार्टर फाइनल में मुंबई से खेलेंगे सचिन

रणजी क्वार्टर फाइनल में मुंबई से खेलेंगे सचिन

रणजी क्वार्टर फाइनल में मुंबई से खेलेंगे सचिन मुंबई : सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बड़ौदा के खिलाफ 6 जनवरी से यहां होने वाले रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए खेलेंगे जबकि तेज गेंदबाज जहीर खान चोट के कारण बाहर हैं। तेंदुलकर हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वह रणजी ट्राफी के बाकी मैचों में मुंबई के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं गुजरात के खिलाफ पिछले लीग मैच में लगी चोट के कारण जहीर बाहर हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव और चयन समिति के समन्वयक नितिन दलाल ने कहा, ‘जहीर को पिंडली में चोट लगी है और वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन करा रहा है।’ मुंबई को अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा की कमी खलेगी जो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला खेल रहे हैं।

मुंबई टीम : अजित अगरकर (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वसीम जाफर, सूर्यकुमार यादव, धवल कुलकर्णी, कौस्तुभ पवार, अभिषेक नायर, हिकेन शाह, आदित्य तारे, अंकित चव्हाण, निखिल पाटिल, जावेद खान, शोएब शेख, शरदुल ठाकुर और विशाल दाभोलकर। कोच : सुलक्षण कुलकर्णी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 3, 2013, 16:21

comments powered by Disqus