Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 14:53
जेनेवा : प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि होने के बाद रूस के भारोत्तोलक ओलेग पेरेपेतचेनोव का 2004 के एथेंस ओलम्पिक में जीता गया 77 किलोग्राम भार वर्ग का कांस्य पदक छीन लिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की कार्यकारिणी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। आईओसी ने कहा कि ओलेग ने डोपिंग निरोधी नियमों का उल्लंघन किया है। आईओसी ने हालांकि यह नहीं बताया कि ओलेग को किस दवा के सेवन के लिए सजा दी गई है।
तुर्की के रेहान अराबेसियोग्लू, जो कि एथेंस में चौथे स्थान पर रहे थे, को कांस्य पदक से नवाजा गया है। ओलेग, जिनका जन्म उजबेकिस्तान में हुआ था, ने 2001 और 2002 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, February 13, 2013, 14:53