रेव पार्टी पर छापा, पकड़े गए दो IPL खिलाड़ी? - Zee News हिंदी

रेव पार्टी पर छापा, पकड़े गए दो IPL खिलाड़ी?



ज़ी न्यूज ब्यूरो/ एजेंसी

मुंबई: उत्तरी-पश्चिमी मुंबई में रविवार देर शाम पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी का पर्दाफाश किया। इस सिलसिले में लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से दो आईपीएल के खिलाड़ी भी बताए गए हैं। मौके से मादक पदार्थ भी बरामद किए गए।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, रेव पार्टी अंधेरी में चल रही थी। लगभग 58 पुरुषों और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और उन्हें नार्कोटिक्स जांच के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है। छापेमारी अभी जारी है।

 

पुलिस अधिकारियों ने हालांकि विस्तृत ब्योरा देने से इंकार किया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। दो आईपीएल खिलाड़ियों सहित कई चर्चित रसूखदार भी हिरासत में लिए गए हैं, जिनके नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

 

पुलिस ने पार्टी स्थल से 150 ग्राम कोकीन और 100 ग्राम से अधिक अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ भी जब्त किए।

First Published: Monday, May 21, 2012, 09:13

comments powered by Disqus