रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल सेमीफाइनल में पहुंचा

रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल सेमीफाइनल में पहुंचा

वारसा: यूरो 2012 के आज खेले गए क्वार्टर फाइलन मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किये गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पुर्तगाल के रोनाल्डो ने खेल के 79वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1.0 से आगे कर दिया। चेक गणराज्य की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। स्टार खिलाड़ी टामस रोसिकी की गैरमौजूदगी का चेक गणराज्य की टीम के प्रदर्शन पर असर दिखायी दिया।

इससे पहले हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी थी। सेमीफाइनल में पुर्तगाल की भिड़ंत पूर्व चैंपियन स्पेन या फ्रांस से होगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 22, 2012, 09:13

comments powered by Disqus