विशेष ओलंपिक में भारत को अब तक 40 पदक

विशेष ओलंपिक में भारत को अब तक 40 पदक

विशेष ओलंपिक में भारत को अब तक 40 पदक नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के पेयोंग चांग में चल रहे विशेष शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत के खिलाड़ी अब तक 13 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। भारत ने अब तक 13 स्वर्ण पदक के अलावा 15 रजत और 12 कांस्य पदक जीत लिये हैं।

भारत की लड़कियों ने फ्लोर हाकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरूषों की फ्लोर हाकी के फाइनल में ताइपे से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भरत भाटिया ने एलपाइन जाइंट स्लोलम स्पर्धा में तीन स्वर्ण जीते। इसके अलावा उसने एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीता। विशेष शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में 120 देशों से करीब 2200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 4, 2013, 20:11

comments powered by Disqus