विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सायना पहुंची चौथे नंबर पर

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सायना पहुंची चौथे नंबर पर

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में सायना पहुंची चौथे नंबर परनई दिल्ली : लंदन ओलम्पिक की महिलाओं की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। सायना को एक स्थान का फायदा हुआ है। सायना ने बुधवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ की ताजातरीन रैंकिंग में चीन की शिजियान वांग को पीछे छोड़ा।

सायना के खाते में 76331.7444 अंक हैं जबकि शिजियान के उनसे 300 अंक कम हैं। शिजियान लंदन ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले सकीं थी क्योंकि किसी देश से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ओलम्पिक में खेलने का अधिकार मिलता है।

पुरुष वर्ग में भारत के पारुपल्ली कश्यप ने दो स्थान की छलांग लगाई है। लंदन ओलम्पिक में एकल स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले कश्यप 19वें स्थान पर हैं। महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्पिनी पोनप्पा को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है। यह जोड़ी लंदन ओलम्पिक में ग्रुप स्तर पर हारने के बावजूद 17वें स्थान पर पहुंच गई है। मिश्रित युगल वर्ग में गुट्टा और वी. दीजू की जोड़ी 13वें स्थान पर बनी हुई है। यह जोड़ी भी लंदन ओलम्पिक में ग्रुप स्तर पर हार गई थी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 9, 2012, 19:33

comments powered by Disqus