Last Updated: Friday, December 7, 2012, 19:49

लंदन : विश्व चैम्पियन भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने यहां चल रहे लंदन शतरंज क्लासिक के पांचवें राउंड में इंग्लैंड के ग्रैंडमास्टर गावेन जोंस को हराकर जीत के सूखे को खत्म किया। जीत दर्ज करने के लिये दबाव में घिरे आनंद ने जोंस को 29 चाल में पराजित कर 17 क्लासिकल शतरंज गेम के बाद जीत दर्ज की।
नार्वे के मैग्नस कार्लसन की शानदार फार्म जारी है, उन्होंने इंग्लैंड के माइकल एडम्स को शिकस्त दी। व्लादिमीर क्रैमनिक ने ल्यूक मैकशेन को हराया जबकि अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हंगरी की ज्यूदिथ पोल्गर पर जीत दर्ज की। इस जीत से कार्लसन चार गेम में 13 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 7, 2012, 19:49