शतक पर नहीं थी नजर, इसलिये धोनी को स्ट्राइक दी: रैना

शतक पर नहीं थी नजर, इसलिये धोनी को स्ट्राइक दी: रैना

शतक पर नहीं थी नजर, इसलिये धोनी को स्ट्राइक दी: रैना रांची : सुरेश रैना ने कहा कि खुद के शतक के बजाय महेंद्र सिंह धोनी को स्ट्राइक देना ज्यादा अहम था क्योंकि उस समय कप्तान गेंद का सामना करते हुए अच्छे शाट लगा रहे थे जिससे उनकी टीम के लिये मैच का रूख बदल गया।

आउट होने से पहले रैना ने 84 रन बनाये जबकि धोनी ने 19 गेंद में 63 रन बनाये और कप्तान ने अपनी नाबाद पारी में आठ छक्के जड़े जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार ओवर में 202 रन का स्कोर खड़ा किया।

रैना ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरी निगाह शतक पर नहीं थी, मैं धोनी को ज्यादा स्ट्राइक दे रहा था, जो गेंद पर बहुत अच्छी तरह शाट लगा रहे थे। धोनी बहुत बढ़िया खेले और टीम का ओवरआल प्रदर्शन भी काफी शानदार था। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में हमने 185 रन का लक्ष्य हासिल किया और इस मैच में हमने 202 रन का स्कोर बनाया। ओवरआल टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 27, 2013, 14:23

comments powered by Disqus