Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 17:13
ज़ी मीडिया ब्यूरोकिंग्सटाउन (सेंट विंसेंट): पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वे अंतरराष्ट्रीय करियर में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को पहले टी20 मैच में दो छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अफरीदी ने 27 गेंदो में चार चौके और दो छक्के लगाकर 46 रन की पारी खेली।
अफरीदी ने टेस्ट मैचों में 34, एकदिवसीय मैचों में 314 और टी20 में 34 छक्के लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में अफरीदी के बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नंबर आता है जिनके नाम पर 353 छक्के दर्ज हैं। इन दोनों के अलावा केवल श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (352 छक्के) ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़े हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (277 छक्के) चौथे और भारत के सचिन तेंदुलकर (264 छक्के) पांचवें स्थान पर हैं।
First Published: Sunday, July 28, 2013, 14:45