शिव थापा ने जीता गोल्ड - Zee News हिंदी

शिव थापा ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली:  भारत के बेंटमवेट मुक्केबाज शिव थापा ने कजाकिस्तान के शहर अस्ताना में जारी एशियाई ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। थापा ने फाइनल में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुके सीरिया के मुक्केबाज वेसाम सालामाना को पराजित किया। सेमीफाइनल में 18 साल के थापा ने 2010 एशियाई खेलों के चैम्पियन जापान के सातोसी शिमिझू को हराया था।

 

शिमिझू को हराने के साथ थापा लंदन ओलम्पिक के लिए टिकट कटाने वाले छठे मुक्केबाज बने थे। थापा के हाथों हारने के कारण शिमिजू को भी ओलम्पिक का टिकट मिल गया है।

 

थापा के अलावा विजेंदर सिंह (75 किलोग्राम), विकास कृष्ण (69 किलोग्राम), मनोज कुमार (64 किलोग्राम), जय भगवान (60 किलोग्राम) और देवेंद्रो सिंह (49 किलोग्राम) लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने का अधिकार प्राप्त कर चुके हैं।

 

विजेंदर और थापा को छोड़कर बाकी सबने बीते साल अक्टूबर में अजरबेजान के शहर बाकू में आयोजित ओलम्पिक क्वालीफाईंग के जरिए लंदन का टिकट कटाया था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 12, 2012, 15:44

comments powered by Disqus