सचिन तेंडुलकर खरीदेंगे बैडमिंटन टीम!

सचिन तेंडुलकर खरीदेंगे बैडमिंटन टीम!

सचिन तेंडुलकर खरीदेंगे बैडमिंटन टीम! ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंडुलकर क्रिकेट से हटकर अब दूसरे खेलों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सचिन पहली इंडियन बैडमिंटन लीग में मुंबई मास्टर्स टीम खरीदने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सचिन मुंबई मास्टर्स टीम समूह का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि तेंडुलकर उस समूह का हिस्सा होंगे, जो मुंबई मास्टर्स टीम खरीदेगा।

सूत्रों के मुताबिक तेंडुलकर मुंबई मास्टर्स टीम का बाहरी चेहरा होंगे, जैसे आईपीएल में शाहरूख खान कोलकाता नाइट राइडर्स का चेहरा हैं। सूत्र ने कहा कि फ्रेंचाइजी में उनका एक हिस्सा होगा, जबकि बाकी हिस्सा दूसरी कंपनियों का होगा। वे एक साझेदार होंगे। भारतीय बैडमिंटन लीग के पहले सत्र में मुंबई (मुंबई मास्टर्स), पुणे (पुणे विजेता), हैदराबाद, दिल्ली (राजधानी स्मैशर्स), बेंगलूरू (कर्नाटक किंग्स) और लखनऊ (लखनऊ वारियर्स) टीमें होंगी। टीमों के मालिकों की घोषणा इस महीने की जाएगी।

सूत्र ने बताया कि लखनऊ टीम का मालिक सहारा समूह होगा, जबकि डाबर पुणे टीम खरीदेगा। बेंगलूरू का मालिक भी तय हो चुका है। दिल्ली और कर्नाटक रीयल एस्टेट समूह खरीदेंगे। दस लाख डॉलर की आईबीएल में दो महीने शेष हैं और आयोजक निकट भविष्य में अधिक ब्यौरा देंगे। सूत्र ने कहा कि निचले स्तर पर हमने अभी काम शुरू नहीं किया है। अभी विभिन्न शहरों की आयोजन समिति तय नहीं हुई है, लिहाजा कुछ मसलों पर स्पष्टता नहीं है। कुछ अधिकारी सिंगापुर में खिलाडियों से उनके अनुबंधों पर बात कर रहे हैं। नीलामी 30 जून को होगी।

First Published: Saturday, June 22, 2013, 16:58

comments powered by Disqus