Last Updated: Friday, December 16, 2011, 04:24
ज़ी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल सकता है। सरकार ने भारत रत्न दिए जाने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब तक खिलाडियों को यह सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने नियमों में बदलाव का फैसला किया है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक नए नियमों के तहत अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन या सेवा करने वाले शख्सियत को दिया जा सकता है। इससे पहले सरकार भारत रत्न देने के लिए कला, साहित्य, विज्ञान और लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगों के नाम पर ही विचार करती है।
सचिन तेंदुलकर को वर्ष 2008 में पद्मविभूषण का सम्मान मिल चुका है। इन्हें 1994 में अर्जुन अवार्ड, 1997 में विजडन क्रिकेटर ऑफ इ इयर, 1997-98 राजीव गांधी अवार्ड, 2011 में बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द इयर से भी नवाजा जा चुका है।
First Published: Friday, December 16, 2011, 16:39