सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल

सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल

सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी बनीं साइना नेहवालनई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रिती स्पोर्ट्स प्रबंधन कंपनी से 40 करोड़ रूपये का करार किया है, जिससे वह क्रिकेट को छोड़कर किसी अन्य खेल में देश की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी बन गयी। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली साइना का डेक्कन चार्जर्स से तीन साल का करार था, जो इस महीने के शुरू में ही खत्म हो गया था। साइना ने रिती स्पोर्ट्स से तीन साल का अनुबंध किया है।

उन्होंने कहा, मैं रिती स्पोर्ट्स से जुड़कर काफी खुश हूं। रिती की पृष्ठभूमि और विश्वसनीयता को देखते हुए पता चलता है कि वे किस तरह से चीजों के साथ सांमजस्य बिठाते हैं और यह उनका सबसे सकारात्मक पहलू है। उन्होंने कहा, हाल में रिती की लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें चुनना मेरे लिये आसान हो गया। मैं भारतीय बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष विनोद धवन का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने इस करार के लिये मेरी मदद करने में अहम भूमिका निभायी। रिती स्पोर्ट्स अब साइना के प्रयोजन और विभिन्न ब्रांड से करार का काम संभालेगा, जिसमें कारपोरेट प्रोफाइल, डिजीटल अधिकार, फोटो और अन्य सभी एक्सक्लूसिव व्यवसायिक अधिकार शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, उन्होंने बैडमिंटन के विश्व मानचित्र पर भारत का अहम स्थान बना दिया है जिससे इस खेल में लोगों का भारत के प्रति नजरिया बदल गया है। हम इस भागीदारी को फलदायी बनाने के लिये सबकुछ करेंगे। साइना इस तरह रिती स्पोर्ट्स से जुड़ने वाली विभिन्न हाई प्रोफाइल हस्तियों की सूची में शामिल हो गयी हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 19, 2012, 17:29

comments powered by Disqus