सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तान होंगे धोनी: गांगुली

सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तान होंगे धोनी: गांगुली

सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तान होंगे धोनी: गांगुलीकोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आज महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना। अपने 41वें जन्मदिन पर मीडिया से रूबरू होते हुए गांगुली ने कहा, धोनी का रिकॉर्ड शानदार है। यदि मुझे टीम चुननी हो तो वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ भारतीय एकादश के कप्तान होंगे। उन्होंने कहा, मैंने धोनी जैसी बल्लेबाजी क्षमता रखने वाला विकेटकीपर नहीं देखा। टेस्ट टीम के लिए भले ही मुझे सोचना पड़े लेकिन वनडे में धोनी ही मेरी पसंद है। गांगुली ने यह भी कहा कि वह अपने द्वारा चुनी गई एकादश का हिस्सा नहीं होंगे।

अपनी तुलना धोनी से करने से इनकार करते हुए गांगुली ने कहा, मैं तुलना में विश्वास नहीं करता। आप अलग अलग दौर, खिलाड़ियों और विरोधियों की तुलना नहीं कर सकते। यह असंभव है। क्रिकेट से संन्यास ले चुके गांगुली अब आत्मकथा लिखने की सोच रहे हैं ।

उन्होंने कहा, मैं सही समय का इंतजार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद भी मैं लगातार व्यस्त था। आईपीएल था लेकिन अब मैं लिखूंगा। यह कहना मुश्किल है कि इसमें सब कुछ लिखूंगा या नहीं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मैं सच ही लिखूंगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 8, 2013, 20:48

comments powered by Disqus