सहारा ने फोर्स इंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदी - Zee News हिंदी

सहारा ने फोर्स इंडिया में हिस्‍सेदारी खरीदी

 

नई दिल्ली : भारत में होने वाली पहली फार्मूला वन रेस में अब जब एक पखवाड़े से कुछ अधिक का समय बचा है, तब यूबी समूह के विजय माल्या ने अपनी फोर्स इंडिया फार्मूला वन टीम की कुछ हिस्सेदारी सुब्रत राय के सहारा समूह को बेच दिया है। खबर के अनुसार, सहारा समूह ने फोर्स इंडिया में 42.5 हिस्‍सेदारी खरीदी है।

 

सहारा समूह की ओर से माल्या के स्वामित्व वाली फामूर्ला वन टीम में हिस्सेदारी खरीद लेने के चलते फोर्स इंडिया का नाम बदलकर अब सहारा फोर्स इंडिया कर दिया गया है।

 

दोनों समूहों के शीर्ष अधिकारियों ने इस आशय के करार पर बुधवार को हस्ताक्षर किया। इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार शाम को की गई। जानकारी के अनुसार, यह हिस्‍सेदारी सहारा को 100 मिलियन डॉलर में बेची गई। दोनों समूहों के प्रवक्ताओं ने इस बारे में और कुछ ज्‍यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 12, 2011, 21:06

comments powered by Disqus