सानिया और महेश भूपति की जोड़ी टूटी

सानिया और महेश भूपति की जोड़ी टूटी

सानिया और महेश भूपति की जोड़ी टूटी नई दिल्ली : सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने मिश्रित युगल में जोड़ी बनाकर नहीं खेलने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया जो लंदन ओलंपिक से पहले चयन विवाद के कारण इन दोनों की मिश्रित युगल जोड़ी के बारे में लगाये जा रहे थे।

ये दोनों खिलाड़ी अमेरिकी ओपन में अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ खेल रहे हैं। सानिया ने जहां ब्रिटेन के युगल विशेषज्ञ कोलिन फ्लेमिंग के साथ जोड़ी बनाई है वहीं भूपति ने चेक गणराज्य की आंद्रिया हलावाचकोवा को अपना जोड़ीदार चुना है। सानिया ने कहा, ‘हमारी प्रतिबद्धता केवल ओलंपिक तक थी तथा हाल में जो कुछ हुआ उसके बाद हम दोनों ने ही जोड़ी तोड़ने का फैसला किया।’ चयन विवाद के कारण सानिया और भूपति की दोस्ती में दरार पड़ गयी थी। सानिया ने आरोप लगाया था कि अखिल भारतीय टेनिस संघ ने लिएंडर पेस को मनाने के लिये उन्हें मोहरे के तौर पर उपयोग किया। भूपति और रोहन बोपन्ना ने ओलंपिक में पेस के साथ जोड़ी बनाने से इंकार कर दिया था।

पेस को मजबूर होकर कम रैंकिंग वाले विष्णु वर्धन के साथ जोड़ी बनानी पड़ी थी। इसके बदले में मिश्रित युगल में उनकी सानिया के साथ जोड़ी बनायी गयी थी। सानिया वैसे भूपति के साथ जोड़ी बनाना चाहती थी जिनके साथ उन्होंने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। इन दोनों ने 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 30, 2012, 00:09

comments powered by Disqus