सीरीज से पहले जहीर की फिटनेस बनी चिंता

सीरीज से पहले जहीर की फिटनेस बनी चिंता

मुंबई : इंग्लैंड के खिलाफ बहु प्रतीक्षित श्रृंखला से पहले तेज गेंदबाजी के अगुआ जहीर खान की चोट भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है। जहीर रणजी ट्राफी मैच में आज यहां मुंबई की तरफ से रेलवे के खिलाफ ऐंठन के कारण अपना ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए थे।

राष्ट्रीय चयनकर्ता पहले टेस्ट मैच के लिए कल टीम का चयन करेंगे। जहीर रेलवे की पारी का 99वां ओवर पूरा नहीं कर पाये। वह आखिरी गेंद करने से पहले मैदान से बाहर चले गये। यह जहीर का दिन का 12वां ओवर था। वह इसके बाद मैदान पर नहीं लौटे। मुंबई के कप्तान अजित अगरकर ने कहा कि यह सीनियर गेंदबाज कल मैदान पर लौटेगा। अगरकर ने मैच के बाद कहा कि फिट है। उसे थोड़ा ऐंठन की शिकायत थी। उसे लंबा समय मैदान पर बिताना पड़ा और फिर काफी उमस भी थी। उन्होंने कहा कि जहीर चाय के विश्राम के बाद असहज महसूस करने लगा तथा सत्र में दो विकेट गिरने के कारण वे उन्हें अधिक नहीं थकाना चाहते थे।

अगरकर ने कहा कि उसने कड़ी मेहनत की। पिछले महीने ही उसने कड़ा अभ्यास किया। उसे कल मैदान पर होना चाहिए। उमस काफी थी और इसलिए चाय के विश्राम के बाद उसे शरीर में पानी की कमी महसूस हुई। उसे कल सुबह तक फिट हो जाना चाहिए।

First Published: Monday, November 5, 2012, 09:36

comments powered by Disqus