स्नूकर: 8 साल बाद भारत को खिताब - Zee News हिंदी

स्नूकर: 8 साल बाद भारत को खिताब

दोहा : भारत के आदित्य मेहता ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के ही पंकज आडवाणी को हराकर भारत को आठ साल के अंतराल के बाद रविवार को एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप का खिताब दिलाया। अखिल भारतीय फाइनल में आदित्य ने पंकज को पछाड़कर तीसरी बार खिताबी जीत हासिल की। आदित्य ने पंकज को 7-5 के अंतर से हराया।

 

पहला फ्रेम पंकज ने जीता था। दूसरे फ्रेम में आदित्य पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए यह फ्रेम 49 के अंतर से जीता और स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद पंकज ने अपना हुनर दिखाया और 3-2 से आगे हो गए। आदित्य ने पंकज पर श्रेष्ठता साबित करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर किया और फिर 6-3 की बढ़त हासिल कर ली।

 

एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप पर कब्जा करने वाले आदित्य तीसरे भारतीय हैं। आदित्य के शानदार खेल की बदौलत भारत ने आठ साल के अंतराल के बाद इस खिताब पर कब्जा किया।

 

आदित्य ने खिताबी जीत के बाद कहा, मैं स्वर्ण जीतकर बेहद खुश हूं। इससे पहले मैंने दो बार रजत पदक जीता था लेकिन इस साल मैं स्वर्ण जीतने के अटल इरादे के साथ कतर पहुंचा था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 29, 2012, 17:22

comments powered by Disqus