Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 14:37

हम्बानटोटा, (श्रीलंका) : भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के साथ पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में शनिवार को महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम ने अंतिम बार अपना अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ मार्च में खेला था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण में हिस्सा लिया था। आईपीएल के बाद भारतीय टीम लगभग डेढ़ महीने आराम के बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही है। उधर, श्रीलंका ने हाल में पाकिस्तान को एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला में हराया था।
भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, उमेश यादव और प्रज्ञान ओझा।
श्रीलंकाई टीम : माहेला जयवर्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, थिसारा परेरा, नुवान कुलासेकरा, लसिथ मलिंगा और रंगना हेराथ। (एजेंसी)
First Published: Saturday, July 21, 2012, 14:37