हॉकी इंडिया की पूर्णकालिक अध्यक्ष बनीं कोशी

हॉकी इंडिया की पूर्णकालिक अध्यक्ष बनीं कोशी

नई दिल्ली : हॉकी केरल की मरियम्मा कोशी को सोमवार को हॉकी इंडिया का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हॉकी इंडिया के बयान के अनुसार यह फैसला हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की 15वीं बैठक में नियम 4 (एफ) के तहत लिया गया।

कोशी को पांच अगस्त 2010 को हॉकी इंडिया का उपाध्यक्ष चुना गया था। बाद में विद्या स्ट्रोक्स के इस्तीफा देने के बाद उन्हें नवंबर 2010 में अंतरिम अध्यक्ष चुना गया।

पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी और सेंटर फारवर्ड कोशी 1994 से हॉकी प्रशासन से जुड़ी हैं। वह हॉकी केरल की सीनियर उपाध्यक्ष हैं।

हॉकी कर्नाटक की कोषाध्यक्ष गायत्री शेट्टी को हॉकी इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 17, 2012, 14:58

comments powered by Disqus