Last Updated: Friday, August 30, 2013, 09:22
नई दिल्ली : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की ग्राफिक जीवनी का गुरुवार को यहां उस स्टेडियम में विमोचन किया गया जिसे उनका नाम मिला हुआ है। इस ग्राफिक जीवनी के जरिये पाठकों को भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दिनों के बारे में पता चलेगा जब इस खेल में हॉकी का जादूगर का राज चलता था। इस तरह की पहली किताब ‘ध्यानचंद . द विजार्ड ऑफ हॉकी ’ का गुरुवार को यहां राष्ट्रीय खेल दिवस पर विमोचन किया गया। 29 अगस्त इस महान हॉकी खिलाड़ी का 108वां जन्मदिन है। इस किताब को कामिक सीरीज प्रकाशक अमर चित्र कथा ने प्रकाशित किया है। अमर चित्र कथा की संपादिका रीना पुरी ने कहा, ध्यानचंद पर किताब प्रकाशित करने का विचार 18 महीने पहले आया था। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिये उनसे बेहतर व्यक्तित्व नहीं हो सकता है। हम चाहते हैं कि लोग जानें कि उन्होंने जिंदगी की दुश्वारियों के बावजूद किस तरह से उंचाइयों को छुआ। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 30, 2013, 09:22