Last Updated: Monday, January 30, 2012, 13:25
लंदन : यूरोप के पुरातत्वविदों ने रूस में 7,500 साल पुराने मछली पकड़ने के जाल बरामद किए हैं। स्पेन की राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद के एक दल ने बताया कि मास्को के निकट से जाल बरामद किए गए, जो यूरोप में सबसे पुराने हैं। माना जाता है कि यूरोप में मछली पकड़ने का चलन 10 हजार साल पुराना है।
शोध दल के प्रमुख इगानिसियो क्लेमेंटे ने बताया, अध्ययन में पता चला है कि मास्को के निकट दुबन नदी के निकट हजारों साल पहले लोग रहते थे और उनकी पूरी गतिविधि इसी के ईद-गिर्द होती थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 30, 2012, 18:55