अंटार्कटिका की छिपी हुई दुनिया मिली! - Zee News हिंदी

अंटार्कटिका की छिपी हुई दुनिया मिली!



लंदन : वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका की चट्टानों की परत का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा पेश करने का दावा किया है।
भूमि, उपग्रह, जहाज और स्लेज गाड़ी से किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक बर्फ के नीचे मौजूद चट्टानों का नक्शा तैयार किया गया है जिसे ‘बेडमैप’ नाम दिया गया है।

 

नक्शे में सबसे उंचे स्थान को लाल या काले रंग से दर्शाया गया है। नीले रंग से उपमहाद्वीपीय चट्टान जबकि गहरे नीले रंग से कम उंचे स्थान को दर्शाया गया है।

 

बीबीसी की खबर के मुताबिक इससे इस बारे में अहम जानकारी मिलती है कि गर्म हो रही धरती के प्रति अंटार्कटिका कैसे प्रतिक्रिया कर सकता है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, December 5, 2011, 22:52

comments powered by Disqus