Last Updated: Friday, February 10, 2012, 03:15
मास्को : रूसी वैज्ञानिकों ने कहा है कि अंटार्कटिका की बर्फ में गहराई पर मौजूद झील की जांच से ग्रह के विकास के बारे में कोई रहस्योद्घाटन हो सकता है और संभवत: जीवन के नए प्रकारों का भी पता चल सकता है।
इन्स्टीट्यूट ऑफ द आर्कटिक एंड अंटार्कटिक ने बुधवार को ऐलान किया कि रूसी वैज्ञानिकों के एक दल ने वोस्तोक झील की सतह की खुदाई की है। समझा जाता है कि वोस्तोक झील लाखों साल से बर्फ से ढकी है।
वैज्ञानिकों ने कहा कि इस साल के आखिर तक झील से पानी के नमूने लिए जाएंगे जिनसे विषम परिस्थितियों के बावजूद यहां जीवन के नए प्रकारों का पता चल सकता है।
पीटर्सबर्ग न्यूक्लियर फिजिक्स इन्स्टीट्यूट के एक वैज्ञानिक सर्जेई बुलात ने बताया ‘‘हमें उम्मीद है कि यहां जीवन के संकेत मिलेंगे।' (एजेंसी)
First Published: Friday, February 10, 2012, 08:45