अंटार्कटिका में जीवों की नई दुनिया - Zee News हिंदी

अंटार्कटिका में जीवों की नई दुनिया




लंदन: अंटार्कटिका के करीब समुद्र तल पर अब तक वैज्ञानिकों की नजर से ओझल प्रजातियों का पता चला है जो गर्म, अंधेरे माहौल में समुदायों में रहते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, नेशनल ओसेनोग्राफी सेंटर और ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे के वैज्ञानिकों ने केकड़ा, स्टारफिश, सीप, समुद्री रत्नज्योति और ऑक्टोपस की ऐसी प्रताति पाई जो विज्ञान के लिए बिल्कुल नई थी।

 

पहली बार अनुसंधानकर्ताओं ने रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) की मदद से महासागर के नीचे पूर्वी स्कोशिया रिज की छानबीन की। यहां के कुछ इलाकों में गर्म जल के सुराख हैं जहां तापमान 382 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहां सूर्य की रोशनी तक नहीं पहुंचती लेकिन कुछ खास रसायन यहां खूब पाए जाते हैं।

 

अनुसंधानकर्ताओं की रिपोर्ट पीएलओएस बायोलॉजी में इस हफ्ते प्रकाशित हुई है । आरओवी के जरिये ऐसी तस्वीरें मिली जिनमें पाया गया कि केकड़े की एक नई प्रजाति बड़े बड़े समुदायों में निवास करती है।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 5, 2012, 08:21

comments powered by Disqus