अंतरिक्ष यात्री ने 40 साल पहले चंद्रमा पर छोड़ी परिवार की तस्वीर-Astronaut Charles Duke left family pic on moon 40 yrs ago

अंतरिक्ष यात्री ने 40 साल पहले चंद्रमा पर छोड़ी परिवार की तस्वीर

अंतरिक्ष यात्री ने 40 साल पहले चंद्रमा पर छोड़ी परिवार की तस्वीरलंदन: अपोलो 16 मिशन में शामिल रहे अंतरिक्षयात्री चार्ल्स ड्यूक ने 40 साल पहले न केवल चांद पर अपने कदमों की छाप छोड़ी थी बल्कि इस ऐतिहासिक चंद्र मिशन पर अपने परिवार की एक तस्वीर भी छोड़ दी थी।

अंतरिक्षयात्री चार्ली ड्यूक और जॉन यंग 23 अप्रैल, 1972 को चंद्रमा के मिशन पर निकले थे। ‘डेली मेल’ की खबर के अनुसार लूनर मॉड्यूल पायलट ड्यूक ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ खींची गयी अपनी एक तस्वीर वहां छोड़ दी जो उनके कदमों के निशान के पास ही धूल वाली सतह पर डाल दी गयी। यह तस्वीर आज तक वहां है।

तस्वीर के पीछे ड्यूक के परिवार के हस्ताक्षर हैं और उस पर संदेश लिखा है, ‘‘यह पृथ्वी ग्रह से अंतरिक्षयात्री ड्यूक के परिवार की है। अप्रैल, 1972 में चंद्रमा पर।’’ प्रोजेक्ट अपोलो के तस्वीर अभिलेखागार में यह चित्र सामने आया। अभिलेखागार ऐतिहासिक मानव चंद्र मिशनों से जुड़ी डिजिटल तस्वीरों का स्रोत है।

ड्यूक ने अमेरिकी वायु सेना द्वारा जारी एक स्मृति पदक भी वहां छोड़ा जो 1972 में अपनी 25वीं वषर्गांठ मना रही थी।

‘अपोलो 16’ अमेरिकी अपोलो अंतरिक्ष कार्यक्रम में दसवां मानव मिशन था। ड्यूक 36 साल की उम्र में चंद्रमा पर कदम रखने वाले दसवें और सबसे युवा अंतरिक्षयात्री बन गये थे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 14, 2013, 08:31

comments powered by Disqus