Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 15:42

बैकानूर (कजाखस्तान) : रूस में निर्मित सोयुज रॉकेट उस स्थान पर पहुंच चुका है जहां से वह तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने के मिशन पर रवाना होगा।
इस रॉकेट को रविवार सुबह बैकानूर कॉस्मोड्रोम लॉन्च पैड 31 ले जाया गया। इस लॉन्च पैड का 1984 में पहली बार मानव को अंतरिक्ष भेजने के लिए उपयोग किया गया था जो अभी भी जारी है। इसी लॉन्च पैड से यूरी गागरिन ने अपना ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन शुरू किया था।
फिलहाल इस लॉन्च पैड का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। नासा के केविन फोर्ड और रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग वोनित्स्की तथा येवगेनी तारेलकिन मंगलवार को दक्षिणी कजाखस्तान स्थित रूसी केंद्र से अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। यह तीनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर छह माह बिताएंगे।
फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, रूस के यूरी मालेनचेन्को ओर जापान की जाशा एजेंसी के अकी होशिदे हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 21, 2012, 15:42