Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 16:23

रियो डी जेनेरो : रियो डी जेनेरो के तट पर समुद्री हिस्से में भारी मात्रा में ग्रेनाइट पाया गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि अटलांटिक महासागर में कभी एक महाद्वीप रहा होगा।
ब्राजील के एक अधिकारी ने कल कहा कि ग्रेनाइट हमेशा सूखी जमीन पर ही बनता है। तटीय हिस्से में ग्रेनाइट की खोज एक दमदार सबूत है कि जिस जगह पर अटलांटिस द्वीप है वहां कभी महाद्वीप था। इस अधिकारी ने प्राचीन यूनानी दार्शनिक प्लेटो की इस बात का भी संदर्भ दिया कि अत्यंत विकसित स5यता वाला द्वीप करीब 12,000 साल पहले बाढ़ की वजह से समुद्र में डूब गया था। अब तक हालांकि इसके कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
नई खोज में ‘जापान एजेंसी फॉर मेरीन अर्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ की पनडुब्बी शिनकाई 6500 का उपयोग किया गया। जिस समुद्री सतह पर ग्रेनाइट पाया गया है, अनुमान है कि वह सतह लाखों साल पहले समुद्र में डूबी हुई थी हालांकि यहां मानव निर्मित कोई भी रचना नहीं पाई गई है। यह पहला अवसर है जब दक्षिण दक्षिण अटलांटिक महासागर में मानवयुक्त पनडुब्बी का उपयोग कर अनुसंधान किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 7, 2013, 14:43