अब अंधे भी करेंगे दुनिया का दीदार! - Zee News हिंदी

अब अंधे भी करेंगे दुनिया का दीदार!



लंदन : वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वे अंधेपन का इलाज खोजने के काफी करीब पहुंच गए हैं।
उन्होंने एक चूहे के आंखों की प्रकाश संवेदी कोशिकाओं को बदलकर उनके स्थान पर नई कोशिकाएं लगाई हैं जिससे चूहा दोबारा देखने लगा।

 

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की टीम ने चूहों को कम रोशनी में भी देखने में समक्ष बनाने वाले ‘रॉड्स’ को स्वस्थ चूहों की आंखों से निकालकर उन्हें ऐसे चूहों की आंखों में डाला जो अपनी इस क्षमता को खो चुके हैं।

 

इस प्रक्रिया के करीब चार से छह सप्ताह बाद नए ‘रॉड्स’ लगभग सामान्य तरीके से काम करने लगे और और उन्होंने मस्तिष्क के साथ सामान्य रिश्ता बना लिया।

 

‘डेली मेल’ की खबर के मुताबिक इलाज के बाद जब चूहों कम रोशनी वाली जगह में रखा गया तो उन्होंने सीधा बाहर जाने का रास्ता खोज लिया।

 

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह शोध अभी पहले प्रारंभिक चरण में है लेकिन यह सफल रहा है।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 19, 2012, 19:43

comments powered by Disqus