अब दिन के मुकाबले रातें लंबी होंगी

अब दिन के मुकाबले रातें लंबी होंगी

अब दिन के मुकाबले रातें लंबी होंगीनई दिल्ली: अब दिन और रातों की जंग में दिन के मुकाबले रातें लंबी होने लगेंगी। कल 21 जून को सबसे लंबे दिन के बाद अब दिन छोटे होते जायेंगे और रातें ज्यादा लंबी।

21 जून को सूर्य कर्क रेखा के ठीक उपर होता है और इसके बाद भूमध्य रेखा की ओर रुख करता है। इस कारण सूर्य की इस चाल से उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे होना शुरु हो जाते हैं।विदेशों में इसे मिडसमर के नाम से जाना जाता है।

आज 22 जून से सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करके दक्षिण की ओर अर्थात भूमध्य रेखा की ओर बढ़ना शुरु कर देगा। ज्योतिष शास्त्र की जुबान में इसे सूर्य का दक्षिणायन होना कहा जाता है। इसके बाद रात के मुकाबले दिन लगातार छोटे होते जाते हैं।

सूर्य का यह रुख 22 सितंबर तक जारी रहेगी जब सूर्य दक्षिणीय विषुव या सदर्न इक्वीनोक्स में पहुंच जायेगा। तब सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक उपर होगा दिन और रातों की लंबाई बराबर हो जायेगी। इसके बाद 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन होगा।

कल भी मध्यप्रदेश में कर्क रेखा पर स्थित डोंगला पर ठीक 12 बजकर 28 मिनट पर सूर्य कर्क रेखा पर एकदम लम्बवत हो गया था यानी सूर्य की किरणें इस रेखा पर स्थित जगहों पर बिल्कुल सीधी पड़ीं। उस वक्त डोंगला में भी परछाईं कुछ पलों के लिये गायब हो गयी।

ठीक इसी तरह सूर्य की किरणे आने वाले समय में जिस जिस स्थान के उपर लंबवत पडेंगी वहां उस समय परछाई गायब हो जायेगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 22, 2012, 14:01

comments powered by Disqus