आपके घर की सबसे गंदी जगह है ...

आपके घर की सबसे गंदी जगह है ...

आपके घर की सबसे गंदी जगह है ...लंदन : हो सकता है कि आपको लगता हो कि टॉयलेट सीट आपके घर की सबसे गंदी जगह है पर वैज्ञानिकों के ख्याल से ऐसा नहीं है और आपके घर की सबसे गंदी चीज रसोई में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा या स्पॉंज है।

ऐरिजोना विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ- चक गेर्बा ने इस बात का अध्ययन किया कि पर्यावरण से कैसे बीमारियां फैलती हैं। इसमें उन्होंने घर में प्रयोग होने वाली गंदी से गंदी वस्तुओं का अध्ययन किया और देखा कि इनमें कितने और कैसे विषाणु पैदा होते हैं।

बीबीसी न्यूज के अनुसार अपने अध्ययन में उन्होंने ई-कॉली जैसे विषाणुओं की खोज की। उन्होंने पाया कि टॉयलेट सीट पर प्रत्येक वर्ग इंच में 50 विषाणु होते हैं।

गेर्बा ने कहा कि सूक्ष्म विषाणुओं की मौजूदगी की दृष्टि से देखा जाये तो यह सबसे साफ वस्तुओं से है। जब कीटाणुओं की बात आती है तो टॉयलेट सीट से ज्यादा साफ चीजें अक्सर नहीं दिखती।

उनका कहना है कि लोगों को अन्य वस्तुओं की गंदगी से ज्यादा चिंता होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि टॉयलेट सीट के मुकाबले अन्य वस्तुओं पर प्रतिवर्ग औसतन 200 विषाणु ज्यादा होते हैं। गेर्बा के अनुसार रसोई में इस्तेमाल होने वाला स्पंज या कपड़ा सबसे गंदी वस्तु है। उन्होंने बताया कि ऐसे कपड़े पर प्रतिवर्ग एक इंच में एक करोड़ विषाणु मौजूद होते हैं।

इसका मतलब रसोई का यह कपड़ा टॉयलेट सीट से दो लाख गुना ज्यादा गंदा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़े दुनिया भर में एक समान है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 20, 2012, 14:41

comments powered by Disqus