ऑपरेशन सफल, अलग हुईं बैतूल की जुड़वा बहनें

ऑपरेशन सफल, अलग हुईं बैतूल की जुड़वा बहनें

ज़ी न्यूज ब्यूरो
बैतूल (मप्र.) : जन्म से ही शरीर से जुड़ी दो बहनें स्तुति और आराधना को बुधवार को नया जीवन मिल गया। 23 डॉक्टरों की टीम ने 10 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद 11 महीने की दोनों बहनों को अलग किया। ऑपरेशन टीम में विदेशी डॉक्टरों की भी सहायती ली गई थी।

मध्य प्रदेश के बैतूल में तीन चरणों में ऑपरेशन हुआ। पाढर मिशन अस्पताल में बुधवार सुबह स्तुति और आराधना को ओटी में लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के तीन घंटे बाद उनके अंगों को अलग करने की प्रक्रिया शुरू की गई जो करीब 10 घंटे तक चली।

मालूम हो कि चिचोली ब्लॉक अंतर्गत चूड़िया गांव की माया यादव ने 2 जुलाई 2011 को जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते दंपति ने दोनों बेटियों को पाढर मिशन अस्पताल को दान कर दिया था। राज्य सरकार की ओर से 20 लाख रुपए की मदद का भरोसा मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की तैयारियां को अंजाम दिया।

First Published: Wednesday, June 20, 2012, 20:16

comments powered by Disqus