Last Updated: Saturday, August 18, 2012, 11:49
ग्रांट्स पास (ओरेगन) : शौकिया तौर गुफाओं की खोज करने वालों ने दक्षिणी ओरेगन में मकड़ियों का नया परिवार ढूंढ़ा है। इसके डरावने पंजों के कारण वैज्ञानिकों ने इसे ‘ट्रोग्लोरैप्टर’ या गुफा का लुटेरा नाम दिया है।
गुफा खोजने वालों ने इसके नमूने को सेन फ्रांसिस्को में कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज को भेज दिया। कीट विज्ञानियों का कहना है कि आधा डॉलर के बराबर आकार वाली इस मकड़ी का विकास अन्य मकड़ियों से अलग तरीके से हुआ है। निश्चित रूप से इसका जैविक परिवार भी अन्य मकड़ियों से अलग होगा। वर्ष 1870 के बाद उत्तरी अमेरिका से इस तरह की पहली मकड़ी मिली है।
एकेडमी के कीट विज्ञानी चार्ल्स ग्रीसवोल्ड ने कहा कि यह मकड़ी कमजोर जाल का निर्माण करती है। लेकिन वैज्ञानिकों को अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह मकड़ी क्या और कैसे भोजन करती है। जूकीज पत्रिका के ऑनलाइन संस्करण में इस खोज का वर्णन किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 18, 2012, 11:49