कैंसर ईलाज के लिए ढूंढ़ा नया तरीका - Zee News हिंदी

कैंसर ईलाज के लिए ढूंढ़ा नया तरीका

लंदन :  भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर प्रभावित कोशिकाएं को बाहर निकालने का तरीका ढूंढ निकाला है। माना जा रहा है कि इस बड़ी सफलता से कैंसर खासकर अग्नाशय और स्तन कैंसर, के इलाज के नए तरीके का रास्ता साफ होगा।

 

नाटिंघम विश्वविद्यालय में डाक्टर श्रीनिवासन मधुसूदन और उनके साथियों ने पाया कि कोशिकाओं में आनुवांशिक पदाथरें को दुरूस्त करने वाले एंजाइम को बंद करके वे दोषपूर्ण जीन वाली कैंसर कोशिकाओं का खात्मा करने में सक्षम हुए। शोध दल ने कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन ‘बीआरसीए वन’ और ‘बीआरसीए टू’ पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया।

 

ये दो जीन स्तन कैंसर के 10 प्रतिशत तक के मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं। अपने शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि कोशिका को दुरूस्त करने वाले ‘एपीईवन’ नाम के एंजाइम को विशेष अणुओं की मदद से बंद करके उन्होंने एक बार में रूके हुए दो दुरूस्त मार्ग विकसित किए।

 

इस खोज से उन्हें बीआरसीए कोशिकाओं के खात्मे के लिए सक्षम बनाया। अणुओं का स्तन, अग्नाशय और सर्वाइवल कैंसर कोशिकाओं पर परीक्षण किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 7, 2011, 14:49

comments powered by Disqus