Last Updated: Monday, January 23, 2012, 03:20
लंदन : माना जाता है कि प्राचीन कंबोडियन शहर अंकोर के नष्ट होने के कारणों में युद्ध और भूमि दोहन था लेकिन एक नए शोध के मुताबिक सूखा भी इसकी एक प्रमुख वजह हो सकता है। इसी शहर में अंकोरवाट का प्रसिद्ध मंदिर स्थित था।
कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधार्धियों के एक अंतरराष्ट्रीय दल का मानना है कि बेहतरीन जल प्रबंधन प्रणाली के बावजूद 600 साल पहले अंकोर के नष्ट होने में सूखे की अहम भूमिका हो सकती है।
दल के सदस्य गेट्स कैंब्रिज के शोधार्थी मार्टी बेथ का कहना है कि शहर का उजड़ना आज जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे लोगों के लिए सबक हो सकता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 23, 2012, 08:50