क्रिसमस ट्री का क्लोन तैयार करेंगे वैज्ञानिक

क्रिसमस ट्री का क्लोन तैयार करेंगे वैज्ञानिक

क्रिसमस ट्री का क्लोन तैयार करेंगे वैज्ञानिकमेलबर्न : जर्मनी के वैज्ञानिक पूरी तरह से सटीक क्रिसमस ट्री का क्लोन तैयार करने की विधि को ढूढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बर्लिन हम्बोल्ट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक 2016 तक नॉर्दमन फर ट्री का क्लोन तैयार करने के लिए एक संशोधित विधि पर विचार कर रहे हैं। वैज्ञानिक चाहते हैं कि इस विधि से नॉर्दमन फर की प्रजातियां खास तरीके से बढ़ें।

ज्ञात हो कि फर मूल रूप से काकसस में उगता है लेकिन जर्मनी में इसे बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।

विश्वविद्यालय के जीववैज्ञानी कर्ट जोगलुअर ने बताया कि फर के पेड़ जब 10 से 14 साल के हो जाते हैं तो उनमें से 40 फीसदी में किसी तरह काट-छांट नहीं की जाती। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 24, 2012, 13:54

comments powered by Disqus