गर्म वातावरण से निचली सतह से खत्म हो रहे हैं पौधे

गर्म वातावरण से निचली सतह से खत्म हो रहे हैं पौधे

गर्म वातावरण से निचली सतह से खत्म हो रहे हैं पौधेवाशिंगटन : तेजी से गर्म हो रहे वातावरण और उसमें आ रही शुष्कता के कारण पौधों की वे प्रजातियां अब दक्षिणी एरिजोना पर्वत पर उंचाईयों की ओर पाई जाने लगी हैं जो पहले इससे काफी नीचे के इलाकों में मिलती थीं। एरिजोना विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए शोध में आज से 50 साल पहले किए गए सर्वेक्षण से आज के पौधों की प्रजातियों की तुलना करते हुए पहली बार इस बात के सबूत पाए गए कि दक्षिणी पश्चिमी पौधे जलवायु परिवर्तन के कारण अब अधिक उंचाई वाली जगहों में पाए जा रहे हैं। शोध के परिणाम पहले समय में दी गई उन अवधारणाओं की पुष्टि करते हैं, जिनमें कहा गया था कि दक्षिण पश्चिम के पर्वतों पर तेजी से गर्म होते और शुष्क होते वातावरण का तेज प्रभाव पड़ेगा। इस इलाके की वनस्पति में भारी परिवर्तन देखा जा रहा है।

प्रमुख शोधकर्ता रिचर्डसी ब्रूस्का ने कहा, हमारा अध्ययन इस बात का पहला जमीनी स्तर पर हासिल किया गया सबूत देता है कि जलवायु में गर्माहट के कारण दक्षिणी एरिजोना में पौधों को उंचाई की ओर प्रतिस्थापित होने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ब्रुस्का ने कहा, अगर जलवायु में गर्माहट बढ़ना जारी रहता है तो उंचाई पर पाए जाने वाले पौधे, शंकु वन और उन पर निर्भर जानवर शीर्ष से विस्थापित होकर विलुप्त हो सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन से मुख्य बिंदु यह सामने आया है कि पर्वतों पर 50 साल पहले जो वनस्पति समुदाय था वह आज की प्रजातियों से भिन्न था क्योंकि जरूरी नहीं कि पौधे उंचाई की ओर एक समुदाय के ही रूप में बढ़ें। यह अध्ययन इकोलॉजी एंड एवोल्यूशन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 17, 2013, 16:46

comments powered by Disqus