चंगेज के वंशज का जीनोम खोजा - Zee News हिंदी

चंगेज के वंशज का जीनोम खोजा

बीजिंग : एक मंगोल नागरिक के पहले व्यक्तिगत जीनोम क्रम में चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उन्होंने महान मंगोल योद्धा चंगेज खान के एक सीधे वंशज के जीनोम के क्रम का पता लगा लिया है।

 

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक खून दान करने वाले इस व्यक्ति की पहचान केवल चंगेज खान के सुनीत कबीले की 34 पीढ़ी के सदस्य के रूप में की है जो मंगोलिया के आंतरिक शिलिंगोल प्रांत में स्थित है।

 

इस परियोजना अगुआ और बायोलॉजिकल अनुसंधान के अध्यक्ष झाउ हुनमिन कहते हैं कि यह किसी मंगोल का पहला जीनोम क्रम है। उन्होंने कहा कि उनका दल 199 मंगोलों के जीनोम के क्रम का पता लगाएगा। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 18, 2011, 19:55

comments powered by Disqus