Last Updated: Friday, April 6, 2012, 07:46
वॉशिंगटन : खगोलविदों ने चंद्रमा का एक ऐसा गुरुत्व मानचित्र बनाने का दावा किया है, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी के इस इकलौते उपग्रह की सतह पर जगह-जगह गुरुत्व में बदलाव होता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के ‘लूनर रिकॉनइशॉ ऑर्बिटर’ यानी चंद्र टोही परिक्रमा मिशन से प्राप्त स्थलाकृतिक ब्योरे का इस्तेमाल कर एक अंतरराष्ट्रीय टीम बिल्कुल नए तरीके से चंद्रमा के गुरुत्व क्षेत्र की सटीक संरचना का खुलासा करने में कामयाब हुई।
नया गुरुत्व मानचित्र बनाने वाली टीम के अगुवा कर्टिन यूनिवर्सिटी के डॉ. क्रिश्चियन हिर्ट ने बताया कि उनके शोध के नतीजे चंद्रमा के गुरुत्व संकेतों में से करीब 50 फीसदी से ज्यादा ऐसे नमूनों को दिखाते हैं जिन्हें अब तक अनदेखा किया गया जबकि पहले से ही उनका वजूद था।
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 6, 2012, 13:16