Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 14:35

बीजिंग : तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल देश के इतिहास में सबसे लंबी अवधि 15 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। यह दल प्रस्तावित अंतरिक्ष प्रयोगशाला के लिये गया था जो वर्ष 2020 तक तैयार हो जायेगी। चीन के मानव सहित अंतरिक्ष कार्यक्रम की यह नवीनतम उपलब्धि है।
शेनझाउ-10 अंतरिक्ष यान आज सुबह करीब वायुमंडल में प्रवेश के 15 मिनट की प्रक्रिया के बाद आंतरिक मंगोलिया के गोबी मरूस्थल में सुरक्षित तरीके से उतर गया। इस पूरी प्रक्रिया का सरकारी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया।
चीन के मानव सहित अंतरिक्ष कार्यक्रम के कमांडर इन चीफ झांग यूशिया ने घोषणा की कि आज सुबह चालक दल के तीन सदस्यों के साथ यान सुरक्षित तरीके से उतरने में सफल रहा। शेनझाउ-10 में चीन की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग मिशन के कमांडर निए हैशंग और झांग श्याओगुआ के साथ अंतरिक्ष में गयी थी। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 26, 2013, 14:35