ज्यादा प्रजनन वाली मक्खियों की ‘छोटी जिंदगी’ - Zee News हिंदी

ज्यादा प्रजनन वाली मक्खियों की ‘छोटी जिंदगी’



वाशिंगटन: अधिक प्रजनन क्षमता वाली मक्खियों की जिंदगी काफी छोटी होती है। कुमिंग जीवविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के जरिए दावा किया है कि जहां उत्परिवर्तित जीन से मक्खियों की प्रजनन क्षमता में बढोतरी होती है, वहीं इससे उनकी जीवन अवधि कम हो जाती है।

 

ड्रोसोफिलिडाये परिवार से जुड़ी छोटी मक्खियों की एक प्रजाति ड्रोसोफिला में सीजी11700 के नाम से पहचाने जाने वाले नव विकसित जीन के आधार पर यह विश्लेषण तैयार किया गया है। ड्रोसोफिलिडाये परिवार की मक्खियां फल और शराब के आसपास मंडराती रहती हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि ड्रोसोफिला का सीजी 11700 म्यूटेशन कराया गया तो उनकी प्रजनन क्षमता बढ गयी लेकिन इसके साथ ही उनकी जीवन अवधि भी घट गयी।

First Published: Monday, January 16, 2012, 13:51

comments powered by Disqus